October 23, 2026

पिकअप में गाय ले जाते एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर दिया घायल

पिकअप में गाय ले जाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पिकअप के चालक को गाय ले जाता देख कुछ लोगों ने उसे पीछा कर के पकड़ कर जमकर धुनाई लगा दी। गश्त कर रहे पुलिस कांस्टेबल की सतर्कता के चलते आज एक व्यक्ति की मोब्लिंचिंग जेसी घटना होते होते रह गई क्योंकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए व्यक्ति की जान बचाने में सफल हो गई।अन्यथा पुलिस अगर थोड़ी देर कर देती तो व्यक्ति को भीड मौत के घाट उतार देती। अपने हरियाणा और अन्य प्रदेशों में मोबलिंचिंग जैसी घटनाओं के बारे में सुना और देखा होगा परंतु आज काशीपुर में भी मोबलिंचिंग की घटना होते-होते रह गई क्योंकि सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली भेज दिया।

You may have missed