October 23, 2026

इस बार हो जाएगा गैबिया नाले से होने वाली जल भराव की समस्या का समाधान:दीपक बाली

रिपोर्ट–इकरार हुसैन

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में गैबिया नाले से परेशान लोगों की समस्या को लेकर भाजपा नेता दीपक बाली और गगन कांबोज उप जिलाधिकारी से मिले और उनसे नागरिकों की समस्या का बरसात से पूर्व निदान कराने की मांग की। भाजपा नेता दीपक बाली ने इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय से भी बात की। दोनों ही अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। वहीं श्री बाली ने कहा कि इस बार वार्ड नंबर 35 के लोगों को बरसात के दिनों में गैबिया नाले से होने वाले जल भराव के कारण अपने घरों की छतों पर नहीं बैठना पड़ेगा।
स्टेडियम के पीछे आरके कॉलोनी के दर्जनों स्त्री पुरुष भाजपा नेता दीपक बाली और गगन कांबोज से मिले जिन्होंने उन्हें बताया कि वर्षों से उनकी कालोनी में से होकर गुजर रहे गैबिया नाले की सफाई न होने से बरसात के दिनों में भयंकर जल भराव हो जाता है और गंदगी भी फैल जाती है। कई बार तो स्थित यह आई है कि उन्हें जल भराव होने पर अपने बच्चों को लेकर घरों की छतों पर बैठकर दिन-रात काटने पड़े हैं। भाजपा नेता दीपक बाली एवं गगन कांबोज ने लोगों की समस्या को अत्यंत गंभीरता से लिया और उन्हें साथ लेकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उप जिलाधिकारी ने नगर निगम के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने की बात कही। दीपक बाली ने इस बारे में नगर आयुक्त विवेक राय से भी बात की जिस पर तय हुआ कि उप जिला अधिकारी और नगर आयुक्त  शनिवार के दिन 18 जून को मौके पर जाकर स्थिति को देखेंगे और समस्या के निदान के हर संभव प्रयास करेंगे ।उधर भाजपा नेता दीपक बाली ने प्रशासन को अपनी ओर से इस समस्या के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया और कहां कि यह शहर हमारा है इसलिए प्रशासन हमारे से जो भी मदद चाहेगा हम देंगे।।उन्होंने यहां तक कहा कि वार्ड नंबर 35 की समस्या का हर हाल में निदान होगा ।पहले हम प्रशासनिक आश्वासन को देख लेते हैं।

You may have missed