काशीपुर। भाजपा नेता दीपक बाली ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जो मतदाता सूचियां बनी है उनका अवलोकन कर लें और यदि किसी मतदाता का नाम इन सूचियों में दर्ज नहीं हो पाया है तो समय रहते नाम दर्ज करा लें और यदि नाम में कोई त्रुटि रह गई है तो उसे भी सही करा लें।
श्री बाली ने कहा है कि मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है अतः कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए इसके लिए मतदाताओं में जागरूकता होनी अति आवश्यक है । पिछले तीन दिनों अर्थात तीन मई से सभी पोलिंग बूथों पर बी0 एल 0ओ 0मौजूद हैं जो मतदाता सूचियों में हुई त्रुटियों को ठीक करने का काम कर रहे हैं। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है और जिस मतदाता के नाम में कोई त्रुटि है वह त्रुटि भी दूर की जा रही है। तहसीलदार काशीपुर के अनुसार यह कार्य 9 मई तक चलेगा ।निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने या ठीक कराने का यह अंतिम मौका है अतः मतदाता जागरूकता का परिचय दें और अपने मताधिकार को लेकर यह सुनहरा मौका न छोड़ें


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां