काशीपुर : इंडिया गठबंधन के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में वार्ड कविनगर में जनसंपर्क के समय उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की सदस्य अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे

भारी जन समर्थन से आज भाजपा मे बौखलाहट पैदा हो गई है, कांग्रेस की 25 जनकल्याणकारी गारंटीयों के सामने भाजपा जवाब देने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को जीतने जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल के अतिरिक्त, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह, लता शर्मा, कुमकुम सक्सेना,रुचिका अरोरा,शमा कुरेशी, निधि बजाज,सुषमा गुप्ता,रंजना गुप्ता,आशा शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील की ।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां