मुरादाबाद / ठाकुरद्वारा। 10 अक्टूबर 2026 को नगर कांग्रेस कमेटी ठाकुरद्वारा के बाजार गंज स्थित कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में नगर पंचायत ढकिया निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत ढकिया अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी तथा सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर चौधरी इफ्तिखार कुरैशी साहब के छोटे भाई जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो के हार्ट अटैक से हुए आकस्मिक इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोकसभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने मरहूम जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनकी मगफिरत के लिए अल्लाह तआला से दुआ की। साथ ही, शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी इफ्तिखार कुरैशी साहब एक मिलनसार, सामाजिक एवं पार्टी के वरिष्ठ और कर्मठ नेता हैं। उनके परिवार पर आए इस दुख की घड़ी में नगर कांग्रेस कमेटी और समस्त कांग्रेसजन उनके साथ खड़े हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत और परिवार को सब्र-ए-जमील अता किए जाने की दुआ की। शोकसभा में नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, जिला सचिव मोहम्मद दीन सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष शरीफ सिद्दीकी, सेवादल के पूर्व नगर अध्यक्ष मुईन कुरैशी, नगर महासचिव इदरीस कस्सार, मास्टर रईस अहमद, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, अब्दुल रब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, हनीफ चौधरी, अनस अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, जाकिर अंसारी, मोहम्मद दानिश, यामीन सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories