November 20, 2026

डॉ. यूनुस चौधरी ने फीता काटकर किया गन्ना मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

जसपुर। नादेही चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने फीता काटकर नए पेराई सत्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से भी किसानों के हित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डॉ. यूनुस चौधरी ने नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर सभी गन्ना किसानों, मिल कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किसानों की खुशहाली, समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि नया पेराई सत्र किसानों और चीनी मिल से जुड़े सभी लोगों के लिए सुखद एवं लाभकारी साबित होगा।