ऊधमसिंहनगर जिले के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से आज सुबह एक दुखद समाचार सामने आया है। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख सेवादार जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी।बाइक सवार दो लोग सुबह 6.30 बजे डेरे में पहुंचे। बाबा रोजाना की तरह बैठे थे। अचानक दो फायर कर फरार हो गये। उन्हें एक गोली पेट और एक हाथ में लगी। बाबा तरसेम सिंह को तत्काल खटीमा ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

आज सुबह हुई इस ह्रदय विदारक वारदात से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2823 में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं।पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
गढ़ीनेगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, किशोर भानुशाली और दीपक बाली ने संभाली प्रचार की कमान
गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली