काशीपुर : 2 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में गांधी_शास्त्री जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि गांधी_शास्त्री आज के युग में भी उतने प्रासंगिक है, जितने कि आजादी से पूर्व थे।

विश्व में महात्मा गांधी जैसा अहिंसा के मार्ग पर चलने वाला शायद ही कोई नेता किसी देश में हुआ हो,जिन्होंने अपना सब कुछ समर्पित करते हुए त्याग और अहिंसा को सर्वोच्च माना, वही लाल बहादुर शास्त्री भारत के इतिहास में एक ऐसे अनमोल रतन के रूप में रहे जिनकी शालीनता और सदाचार आज के नेताओं के लिए प्रेरणा है उन्होंने कहा कि वह शास्त्री थे जिन्होंने जय जवान_जय किसान के नारे के साथ देश को सैनिक और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्रदान की ।उन्होंने 1962 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत को विजय दिलाई। वही,,,,, ने अपने विचारों को रखा, इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारीयो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल,ब्रह्मपाल, साबिर हुसैन, रोशनी बेगम, शीतल कुमारी, लता सक्सेना,शाह आलम, दीपक गुप्ता,राजेश शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, राशिद फारुकी,महेंद्र लोहिया, गौरव रस्तोगी, लता सक्सेना, हरिओम सक्सेना, कैलाश पुष्पक,उमेश जोशी, इंदर सिंह एड., टीका सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, नौशाद उस्मानी, विनोद होंडा, अरविंद शर्मा, महेंद्र बेदी, प्रदीप जोशी, अब्दुल समद, सुभाष पाल,अरुण चौहान, एसपी सिंह, मंसूर अली मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, फिरोज हुसैन, सारिम सैफी, सुशील भटनागर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, इफ्तार चोना, रियासत हुसैन, परम सिद्धू, रामकिशोर सैनी, गोविंद सैनी, मानव सैनी, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, राकेश भगत, सुभाष चंद्र, डॉ.करण पाल, एस पी सिंह, जीशान अली, हनीफ अंसारी, बबन सिंह, शिवकुमार माली, वसीम राजा, डॉ. अशफ़ाक हुसैन, जमील अहमद, डॉ. अब्दुल शकील, संजय बोहरा आदि उपस्थित थ गांधी शास्त्री जयंती पर महानगर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया पुलिया निर्माण का शिलान्यास, आर्य नगर को मिलेगी जलभराव से निजात
महादेव नहर सफाई अभियान में जुटे हजारों लोग, महापौर दीपक बाली ने युवाओं को बताया स्वच्छता क्रांति का वाहक
विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद