October 23, 2026

मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज ने नये हीरो मोटर्स शोरूम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर:ग्राहकों के लिए नए साल की नई खुश खबरी अब मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज ने हीरो मोटर्स का एक नया शोरूम बाजपुर रोड स्थित खोल दिया है जिसमें हीरो मोटर्स की आने वाली सभी मोटरसाइकिल ग्राहकों को नए शोरूम पर मिलेगी।बता दें कि 38 वर्षों से निरंतर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज काशीपुर में सेवाएं दे रहा है। मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के द्वारा एक और नए शोरूम के शाखा का मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज के प्रबंधक के द्वारा फिरता काटकर शुभारंभ किया गया।

बता दे की बाजपुर रोड पर स्थित होटल गौतमी हाइट्स के निकट हीरो मोटरसाइकिल सेल तथा सर्विस सेंटर की व्यवस्था भी की गई है। शोरूम में ग्राहकों के लिए नई ग्लैमर बाइक तथा हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी मौजूद है। एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए सर्विस और सेल सुविधा तथा फाइनेंस करने के लिए अलग-अलग कंपनियों की 8 टीमें ऑफर के अनुसार फाइनेंस करती हैं।ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम में वेटिंग रूम भी बनाया गया है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा के सुपुत्र अर्पित मेहरोत्रा में अपने पिता के सपने को पूरा कर बुलंदियों की तरफ कदम बढ़ा दिया है। मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज 38 वर्षों से काशीपुर को सेवा देता आ रहा है। इस मौके पर अर्पित मल्होत्रा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा का बेटा हूं। और अपने पिता के बताए हुए आदर्श के अनुसार कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हीरो के वाहन बेचने का नहीं बल्कि बेहतरीन सुविधा से काशीपुर को सुशोभित करने का है। उन्होंने कहा कि उनके पिता समाजसेवी थे और समाज के हर वर्ग के साथ उनके सम्बन्ध मजबूत थे और वह सभी के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि वह भी पिता के बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं और समाज सेवा के प्रति भी अपनी भूमिका समय-समय पर जनता को दे रहे हैं। इस दौरान नए शोरूम का शुभारंभ कर नगर वासियों को 26 जनवरी से पहले शानदार ऑफर के साथ ग्राहकों को मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज ने नए शोरूम का उपहार दिया है ग्राहकों को मिलेगी अनेक सुविधाएं।

You may have missed