October 23, 2026

हरिदेव कॉलेज ऑफ़ लॉ में धूमधाम से मनाया गया 76 वा  गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट- इकरार हुसैन

काशीपुर : 76 वा गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया तो वही ढकिया गुलाबो रोड स्थित रायपुर हरिदेव कॉलेज ऑफ़ लॉ में धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान भी गया गया।इस दौरान वहां पर एक दूसरे को मिठाई भी वितरण की इस गणतंत्र दिवस को बच्चा-बच्चा बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाता दिखाई दिए।

इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि पहली बार 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र दिवस मनाया गया था। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था जबकि 26 नवंबर 1949को हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था जिसे आज के दिन 26 जनवरी 1950में लागू किया गया था और भारत एक गणराज्य बना था। इसलिए  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार के 76 वे गणतंत्र दिवस के आयोजन में, राष्ट्र ध्वज को फहराने के बाद गणतंत्र दिवस मनाया गया  ध्वजारोहण करने में प्रोफेसर गुरमीत सिंह के जी के पी जी कॉलेज मुरादाबाद, डॉ जसवंत सिंह, स्नेहा वर्मा , संदीप सिंह, राजेश कुमार, धीरेंद्र बिष्ट, सैफ अली, हरीराज, स्टूडेंट में रीनू कुमारी, इफ़ा शेख,प्रिया सैनी, अंजुम, प्रिया,इरम, मुकर्रम अली, जावेद खान, सूरजपाल, सचिन आदि मौजूद रहे

You may have missed