February 16, 2025

अनिल कुमार, को तीसरी बार पार्षद चुनकर जनता ने दिया आशीर्वाद

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर :नगर निगम वार्ड नंबर 3  की जनता ने उनके पूर्व में हुए विकास कार्य को देखते हुए इस बार भारी मतों से जीत हासिल करा कर अनिल कुमार को अपना पार्षद चुन  लिया है उन्होंने अपने वार्ड नंबर तीन जसपुर खुर्द की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बता दे कि भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रत्याशियों को परस्त करते हुए 2635 मतों से बढ़त हासिल कर प्रचंड जीत हासिल कर उधम सिंह नगर जिले में वह पहले ऐसे पार्षद बने हैं जो लगातार तीसरी बार एक ही वार्ड से प्रचंड जीत हासिल की है।

बता दें कि नगर निगम के वार्ड नंबर 3 जसपुर खुर्द से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार को 3429 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 794 मत प्राप्त हुए तथा निर्दलीय प्रत्याशी को 119 मत प्राप्त हुए तथा 200 मत रदद हुए। इस प्रकार भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार ने 2635 मतों की बढ़त के साथ तीसरी बार हुए नगर निगम के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर जिले भर में वह ऐसे युवा पार्षद बने हैं जिन्होंने 2635 मतों से आगे बढ़ते हुए जीत हासिल की है। बता दे की पूर्व में नगर निगम के पार्षद संघ अध्यक्ष भी रहे हैं

अनिल कुमार फिलहाल अनिल कुमार के तीसरी बार पार्षद बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है। इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार ने वार्ड 3 जसपुर खुर्द की जनता का तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया और कहां की जनता ने जो अपना अपार आशीर्वाद उन्हें दिया है उसके लिए वह सदैव जनता के आभारी रहेंगे। और जिस प्रकार से उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्य किया उससे भी अधिक कार्य आगे जारी रहेगा। तो वहीं पूर्व ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने कहां की जनता ने विकास की राह को चुना है उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास था कि जनता उनके साथ है। उन्होंने वार्ड तीन की जनता का और भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है।