काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने नगर निगम प्रशासन पर भाजपा सरकार के हाथो की कठपुतली होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का नगर निगम प्रशासन को कोई भी सरोकार नहीं है। निगम प्रशासन पूरी तरीके से भाजपा सरकार और उसके नेताओं के हाथों के कठपुतली बन चुका है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा

कि आज आवारा पशुओं के आतंक से शहर का आम नागरिक डरा सा महसूस कर रहा है। नगर में घूमने वाले गोवंशीय पशु और आवारा कुत्तों के खौफ से कई क्षेत्र में लोगों का निकलना तक दुश्वार हो गया है। नगर में कूड़ा निस्तारण की कोई भी ठोस व्यवस्था निगम प्रशासन के पास नहीं है, जिससे क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि टूटी सड़के और सड़कों पर बहता गंदा सीवर का पानी निगम प्रशासन की पोल खोल रहा है। अफसोस तो तब है जब लक्ष्मीपुर माइनर नहर का बजट आने के बावजूद अभी तक उसका कार्य तक आरंभ नहीं हो पाया। आम नागरिकों को जन्म_मृत्यु प्रमाण तक बनवाने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि आवारा गोवंशीय पशुओ और लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर के ठप पड़े विकास कार्यों को यथाशीघ्र आरंभ करवा जाए, अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय और उनके आवास का घेराव करेंगे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
गढ़ीनेगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, किशोर भानुशाली और दीपक बाली ने संभाली प्रचार की कमान
गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली