काशीपुर : 6 दिसंबर 2024 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा डॉ.भीमराव अंबेडकर की विचारधारा सदियों तक लोगों को अंधेरे में एक रोशनी का रास्ता दिखाती रहेगी। डॉ.भीमराव अंबेडकर नवयुग समिति के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा कल भी प्रासंगिक थी और आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जैसे लोगों की मृत्यु नहीं होती वह सदियों तक लोगों के दिलो में एक विचारधारा के रूप में जिंदा रहते हैं। मनुष्य इस दुनिया में आते हैं चले जाते हैं लेकिन विचारधारा अचर और अमर होती है।

डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन काल में जिस तरह से समानता और सद्भावना का संदेश देकर महिलाओं, दलितों, वंचित, और समाज के दवे_कुचले वर्ग को संविधान के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य किया, दुनिया में ऐसी विचारधारा का कोई और उदाहरण दिखाई नहीं देता । आवश्यकता आज इस बात की है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को सुरक्षित रखा जाए। इससे पूर्व डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में रचा इतिहास: दीपक बाली
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन