October 23, 2026

चुनावी जीत पर भाजपा नेता दीपक बाली ने जतायी खुशी

रिपोर्ट/ इकरार हुसैन

काशीपुर। भाजपा नेता दीपक बाली ने केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी को मिली शानदार चुनावी जीत पर प्रसन्नता जताई है और इसे केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास की नीतियों और राष्ट्रवाद व सनातन  की प्रचंड जीत बताया है। श्री बाली ने महाराष्ट्र में  भाजपा गठबंधन को मिली प्रचंड चुनावी जीत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मिली शानदार सफलता को प्रधानमंत्री मोदी के विकास के संकल्प की जीत बताया है।
भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि देश में हुए उपचुनाव तथा महाराष्ट्र में हुए आम चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली शानदार जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नवनिर्माण के लिए, लिए गए विकास के संकल्प में पूरी तरह विश्वास रखती है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी भाजपा को शानदार जीत मिलना दर्शाता है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की किरणों को जिस तरह से जनता तक पहुंचाया है उससे उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। श्री बाली ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत से सिद्ध हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के चलते प्रदेश को विकास के जिस मार्ग पर अग्रसर किया है उससे केदारनाथ की जनता भी पूरी तरह धामी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास से संतुष्ट है और उसने पुन: भाजपा को यह सीट सोंप दी है।

You may have missed