मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जनपद मुरादाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह प्रधान एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सुरेश चंद्र दिवाकर ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पार्टी के मंडल जॉन प्रभारी एडवोकेट शिव शंकर सागर, मंडल कोऑर्डिनेटर सतपाल कश्यप, पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील आजाद, अमर सिंह, अकील चौधरी, विक्रम सिंह जाटव, राधेश्याम पाल, हाजी शकील अहमद, चंद्रपाल सैनी, सुरेंद्र कुमार फौजी, पवन कश्यप, मुकेश कुमार तथा पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं शहीदों को नमन करते हुए देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
देशभक्ति के रंग में रंगा भगतपुर क्षेत्र, विद्यालयों में हुए भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह
युवक की शादी से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप,महिला ने ‘रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपये
रेलवे ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मिलीं अनेक सुविधाएं