बता दे की वर्किंग साइड पर काम देखने आए एक युवक की अज्ञात चोर बाईक चुरा ले गये। पीडि़त ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बाईक बरामद करने की गुहार लगायी है।
कुंडा थाने के ग्राम बैलजुड़ी निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र मुस्ताक हुसैन का यहां आर्य नगर में नेहा गैस एजेंसी के पास तीसरी मंजिल पर कार्य चल रहा है। वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके18ए 4592 सड़क पर खड़ी कर जब काम देखकर वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से नदारद मिली। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पीडि़त ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां