October 23, 2026

वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कौर कर रही डोर टू डोर जनसंपर्क

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर :निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती  रंजीत कौर ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर जनता से अपने चुनाव में निसान बस पर मोहर लगाकर विजय कराए जाने की जनता से गुहार लगा रहे हैं। बता दे कि रमपुरा निझड़ा वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती रंजीत कौर पत्नी जरनल सिंह घुम्मन ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर जनता से बस के निशान पर मोहर लगाने की गुहार कर रहे हैं। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती रंजीत कौर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में है और जनता से घर घर जाकर बस के निशान पर मोहर लगाकर जिताने का आग्रह कर रही है।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज मैं चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर बस के निशान पर मोहर लगाने का आग्रह कर रही हूं ठीक उसी तरह से यदि जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर पार्षद बनाया तो जीतने के उपरांत वार्ड के किसी भी सदस्य को उनके पास आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि वह समस्या के समाधान के लिए प्रिय जनता के बीच में रहकर कार्य करेगी।
इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पति जनरल सिंह घुम्मन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वार्ड में पानी निकासी की समस्या सबसे बड़ी है आज तक जितनी भी पार्षद रहे किसी भी पार्षद के द्वारा वार्ड में पानी निकासी को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और वार्ड के पानी निकासी के लिए वह हर संभव पानी का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़के बनी हुई नहीं है जिधर देखो उधर सड़के टूटी पड़ी हैं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को चुने आगामी 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह बस के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाएं यह मेरी नहीं आप सब की कामयाबी होगी।

You may have missed