October 23, 2026

भाजपा की कठपुतली बनकर रह गई ई डी : सरस्वती

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

देहरादून : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार फिर ई डी के सहारे कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के खिलाफ बदले की राजनीति से प्रेरित चार्जशीट दायर कर रही है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि ई डी मनी लांड्रिंग के चार्ज एक ऐसे केस में लगा रही है जहाँ पर एक पैसे का भी कोई लेनदेन नहीं हुआ,कोई प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं हुई, किसी की कोई आमदनी नहीं होगी, कोई डिविडेंड नहीं होगा – क्योंकि यह संविधान के सेक्शन 25 की एक नोट फॉर प्रॉफिट कंपनी का मामला है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे ई डी  सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है । आगामी गुजरात और बिहार विधानसभा के चुनाव में अपनी  हार को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं का नेताओं का मानसिक  उत्पीडन कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

You may have missed