काशीपुर ।भाजपा की प्रदेश मंत्री सीमा चौहान ने कहा है कि उनका पार्टी के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के प्रति कोई विरोध नहीं है। श्री बाली के चुनाव कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने कहा कि दीपक बाली उनके छोटे भाई हैं और युवा कर्मठ और विकास की बेहतर सोच रखने वाले हैं। उनकी चुनावी जीत निश्चित है और वह मेयर बनकर इस शहर का शानदार विकास करेंगे।

सीमा चौहान ने कहा कि उन्होंने भी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की तरह मेयर पद का टिकट लेने के लिए आवेदन किया था। क्योंकि आवेदन करना सभी का अधिकार है इसलिए लड़ाई टिकट मांगने तक की थी। पार्टी ने श्री बाली को टिकट दिया है तो विरोध की कोई बात ही नहीं है। क्योंकि पार्टी का निर्णय सर्वोच्च है और सभी को पार्टी के निर्णय को मानते हुए श्री बाली को ऐसा शानदार चुनाव लड़ाना चाहिए कि उनकी चुनावी जीत भाजपा की अब तक मिली सभी जीत के रिकॉर्ड तोड़ दे। वह पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में श्री बाली को चुनाव लड़ाएगी, और उनका दावा है कि उनकी जीत भी रिकॉर्ड वोटो से होगी।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां