October 23, 2026

चुनाव कार्यालय पहुंची सीमा चौहान ने कहा दीपक बाली से उनका कोई विरोध नहीं

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर ।भाजपा की प्रदेश मंत्री सीमा चौहान ने कहा है कि उनका पार्टी के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के प्रति कोई विरोध नहीं है। श्री बाली के चुनाव कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने कहा कि दीपक बाली  उनके छोटे भाई हैं और युवा कर्मठ और विकास की बेहतर सोच रखने वाले हैं। उनकी चुनावी जीत निश्चित है और वह मेयर बनकर इस शहर का शानदार विकास करेंगे।

सीमा चौहान ने कहा कि उन्होंने भी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की तरह मेयर पद का टिकट लेने के लिए आवेदन किया था। क्योंकि आवेदन करना सभी का अधिकार है इसलिए लड़ाई टिकट मांगने तक की थी। पार्टी ने श्री बाली को टिकट दिया है तो विरोध की कोई बात ही नहीं है। क्योंकि पार्टी का  निर्णय सर्वोच्च है और सभी को पार्टी के निर्णय को मानते हुए श्री बाली को ऐसा शानदार चुनाव लड़ाना चाहिए कि उनकी चुनावी जीत भाजपा की अब तक मिली सभी जीत के रिकॉर्ड तोड़ दे। वह पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में श्री बाली को चुनाव लड़ाएगी, और उनका दावा है कि उनकी जीत भी रिकॉर्ड वोटो से होगी।

You may have missed