जसपुर से नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर प्रत्याशी बने आबिद हुसैन नूरी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जसपुर क्षेत्र को विकास के नए आयाम पर ले जाएंगे। बता दे कि कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी बनने पर प्रतिक्रिया दी और प्रदेश नेतृत्व का और सीनियर लीडरशिप, विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करता किया। उन्होंने कहा कि यह टिकट एक अकेले आबिद हुसैन नूरी को नहीं, बल्कि जसपुर की जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि यह टिकट जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर मेरा मान बढ़ाया है उसके लिए मैं उसी समर्पण और जोश के साथ जसपुर के विकास के लिए काम करूंगा।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अभी तक हम सभी ने जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में मिलकर जसपुर के अधिकारों और विकास के लिए लड़ाई लड़ी है, उसी दृढ़ता के साथ जसपुर के हर नागरिक के हक और बेहतरी के लिए हम काम करेंगे,और विकास की एक नई इबारत लिखेंगे,उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है,हम सब साथ मिलकर बदलाव और विकास की इस यात्रा में शामिल होकर आने वाली 23 जनवरी को पंजे के निशान पर मोहर लगाकर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाए।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुड़ जाने का आह्वान किया

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां