काशीपुर। 27 दिसंबर 2024 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने अपेक्षा जताई है कि पार्टी हाईकमान द्वारा इस निकाय चुनाव में काशीपुर मेयर सीट पर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया जाएगा तो वे जनसमस्याओं का आसानी से निराकरण कर सकेंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए अरुण चौहान ने कहा कि वे पिछले करीब चालीस वर्षों से पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं। इस चुनाव में उन्होंने मेयर सीट पर दावेदारी की है।

उन्होंने कहा कि हाईकमान उन्हें टिकट देकर जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करें तो वे काशीपुर में विकास की नई इबारत लिखेंगे। अरुण चौहान ने कहा कि काशीपुर में समस्याओं का अंबार है। जलभराव यहां की प्रमुख ज्वलंत समस्या है, जिसका निराकरण आज तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कभी समस्याओं का निवारण करना आवश्यक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जनसमस्याओं के निवारण को तत्पर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि काशीपुर में बीस वर्षों से दूसरे दल के नेता राज कर रहे हैं, लेकिन किसी ने जनसमस्याओं को सुलझाना तो दूर उनका संज्ञान लेने की भी जहमत नहीं उठाई। अरुण चौहान ने कहा कि वे जनता से जमीनी स्तर से जुड़े हैं। जनता का दर्द समझते हैं और इसका निवारण करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें मेयर का टिकट दिया जाता है तो वे चुनाव जीतकर जनसमस्याओं का आसानी से निस्तारण कर एवं करवा सकेंगे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां