October 23, 2026

महाराजा शूर सैनी की शोभायात्रा एकजुटता का संदेश देती है : अलका पाल

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर : सैनी समाज के महान अग्रज महाराजा शूर सैनी जी की जयंती पर काशीपुर सैनी समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैनी समाज के द्वारा महाराज शूर सैनी जी की विशाल शोभायात्रा  स्थानीय किला बाजार से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किला बाजार में शोभायात्रा का  पुष्पांजलि कर भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि समाज की एक जुटता के लिए महापुरुषों की शोभा यात्राओं का विशेष महत्व है,वहीं महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कि कहा पिछड़े वर्ग के महान नायको जैसे माता अहिल्याबाई होल्कर जी और महाराजा शूर सैनी जी सहित विभिन्न वर्गों के महापुरुषों की शोभा यात्राओं से जहां समाज एकजुट होता है, वही आपसी समाजस्य भी बढ़ता है। शोभा यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी के द्वारा महानगर अध्यक्ष अलका पाल, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी,पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती आदि  उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री गोपाल सैनी, टीका सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, घनश्याम सैनी, रामकिशोर सैनी, पार्षद सुरेश सैनी, तेज बहादुर सैनी, बृजेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राजवीर सैनी, विजेंद्र सैनी, सौरभ सैनी सहित सैनी  समाज के सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।

You may have missed