October 23, 2026

मुंह में राम_मन में आसाराम यही भाजपा का चेहरा : अलका पाल

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर : चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा और उसके नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में ख़ुद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी का दावा है कि अंकिता भंडारी की हत्या जिस वीआईपी गेस्ट को सर्विस देने से मना करने पर की गई, वो कोई और नहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी  थे।

उन्होंने कहा कि कैसे अंकिता के साथ की गई दरिंदगी का सबूत मिटाने के लिए भाजपा सरकार ने होटल पर बुलडोजर चलवाया था,उसी होटल के कमरे में उस रात भाजपा प्रभारी रुके थे, क्या यह सच नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाले मोदी सरकार के ज्यादातर नेता क्या हैवान हैं_वहशी दरिंदे हैं, इस तरह से क्या खाक सुरक्षित रखेंगे बेटियों को? महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि यही भाजपा का असली चरित्र है । ज़ुबा पर राम, मन में आसाराम। अलका पाल ने दावा किया कि राज्य सरकार बीआईपी का नाम छुपाने की कोशिश कर रही है। भाजपा अपने आप को वॉशिंग मशीन के रूप में प्रस्तुत करती है कि उसे पार्टी में जो शामिल होगा वह साफ हो जाएगा चाहे उस उ पर कितने इल्जाम लगे हो, लेकिन अपने ही पार्टी के लोगों के दागों को धोने के लिए उसके पास कोई मशीन नहीं है। कांग्रेस अंकिता भंडारी और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

You may have missed