October 23, 2026

पिछले छह दिनों से कक्षा 7 का छात्र लापता है माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर । कक्षा 7 का छात्र पिछले छह दिनों से लापता है। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का है। वह कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरूनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है।

एसडीएम कोर्ट के पास गौरी बिहार जसपुर खुर्द निवासी रोहित ठाकुर ने बताया कि उनका चौदह वर्ष का पुत्र अभिषेक ठाकुर बीते 20 जनवरी से सायं चार बजे से घर से लापता हो गया। इससे पहले वह खड़कपुर-देवीपुरा में पतंग उड़ा रहा था। किसी ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो वह अपने पुत्र को घर छोड़कर ड्यूटी पर चले गए थे। दरअसल उस दिन वह स्कूल जाने की बजाए पतंग उड़ा रहा था।  उसे डर था कि शाम को ड्यूटी से लौटकर माता-पिता उसे डांट लगाएंगे जिसके डर से दिन में 4बजे के आसपास  वह अचानक घर से चला गया। तबसे उसका कोई पता नहीं चला है। उसके पिता ने बताया कि वह डांट के डर से घर नहीं आ रहा। उसके बाद से उन्होंने अपने तमाम रिश्तेदारों और परिचितों के घर जाकर पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दे दी है। अभिषेक के पिता रोहित ठाकुर ने सभी लोगों से अपील की है कि अगर उनके पुत्र के बारे किसी को भी पता चले तो उन्हें सूचित करें। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वह गायब हुआ है उसने काले रंग के कपड़े और नीले रंग के स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7668364689  पर सूचित करें।

You may have missed