काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति,पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोआर्डिनेटर नियुक्त कर पार्टी संगठन को गतिशील कर पार्टी प्रत्याशियों को विजय बनाने का दायित्व सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस नेत्री अलका पाल को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे उम्मीद की है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा के होने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान को गतिशील करते हुए अपने कर्तव्य का निर्भर करेंगी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी काजी निजामुद्दीन सहित दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए दायित्व मिलने पर वह पार्टी संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। आगामी 8 फरवरी तक वह दिल्ली में संगठनात्मक में सक्रिय रहेंगी। ज्ञात रहे कि कांग्रेस नेत्री अलका पाल को पूर्व में भी कांग्रेस हाई कमान द्वारा कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित चंडीगढ़ एव अमेठी और रायबरेली में भी पर्यवेक्षक के रूप में दायित्व सौंप कर चुनाव जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर में 65 लाभार्थियों को मिली आवास योजना की किस्त, 34.60 लाख रुपये जारी :महापौर दीपक बाली
कांग्रेस दलित समाज का अपमान नहीं सहेगी: अलका पाल
महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव निर्विरोध संपन्न