काशीपुर। 2 जनवरी 2025 कांग्रेस के पार्षदों को पर्चा वापस लिए जाने को लेकर भाजपा पार्षदों के द्वारा धमकी दिए जाने से नाराज हुए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने रामनगर रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा के पार्षदों तथा भाजपा के मेयर प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बताते चले की कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने रामनगर रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया। मीडिया से वार्तालाप में संदीप सहगल ने आरोप लगाया कि जिन 40 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग उन्हें बैठने का प्रस्ताव रख रहे हैं । इस प्रस्ताव को ठुकरा दिये जाने पर उन्हें पैसे का लालच दिया गया।

जब वे पैसे से भी नहीं टूटे तो उनको डराया-धमकाया जा रहा है और उनके घर जाकर उनके परिवार के लोगों से कहा जा रहा है कि सरकार हमारी है, हम जो चाहे कर सकते हैं। भलाई इसी में है कि यह लोग चुपचाप या तो भारतीय जनता पार्टी को समर्थन कर दें, अन्यथा इसका परिणाम भुगतान को तैयार रहें। संदीप सहगल ने कहा कि इस बात को लेकर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी उनसे मिले और अपनी पीड़ा बताई। संदीप सहगल एडवोकेट ने चेतावनी पूर्ण शब्दों में कहा कि या तो वह लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं अन्यथा वह भी एक एडवोकेट हैं उन्हें भी जवाब देना आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके सामने अपने आप को असहाय महसूस करने लगी है। भाजपा को उनका जनाधार बर्दाश्त नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं कानून वह भी भलिभांति जानते हैं। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि अब तक काशीपुर की जनता को भारतीय जनता पार्टी बेवकूफ बनाने का काम करती आई है। लेकिन जनता अब बखूबी जान चुकी है कि काशीपुर का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी विकास पुरुष के नाम से यूं ही नही जाने जाते थे, उन्होंने ही काशीपुर समेत समूचे उत्तराखंड का विकास किया था। आप अंदाजा लगा लीजिए कि कौन विकास कर सकता है और कौन विनाश। उन्होंने काशीपुर की जनता से अपील की कि आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर काशीपुर को विकास पथ पर अग्रसर करें। इस दौरान …..भी उपस्थित रहे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां