October 23, 2026

कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार अनम जहां को वार्ड नंबर 39 के वासियों ने विजय बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर:कांग्रेस की पार्षद पद की उम्मीदवार अनम जहां के चुनाव कार्यालय का कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत कर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल तथा वार्ड नंबर 39 से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां को भारी मतों से विजय करने का संकल्प लिया। बता दें कि वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां ने इस मौके पर बैठक का आयोजन भी किया गया बैठक में मौजूद वार्ड वासियों से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ही विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। तो वही  वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस के पार्षद पद पर उम्मीदवार श्रीमती अनम जहां ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से काशीपुर नगर निगम के मेयर के पद पर भाजपा राज करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर के द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की गई है काशीपुर का जो विकास होना था वह विकास नहीं हो पाया है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजय बनाएं। साथ ही पार्षद पद पर उन्हें भी वोट डालें जिससे कि वार्ड की समस्याओं का समाधान वह जीतने के उपरांत कर सकें। उन्होंने कहा  कि वार्ड में जो भी समस्याआए हैं मैं उन समस्याओं को दूर  करूंगी और आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो अपने वार्ड को सुंदर  बनाऊंगी।

You may have missed