October 23, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और कांग्रेस नेत्री अलका पाल की दिल्ली में मुलाकात

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर : 19 दिसंबर 2024 उत्तराखंड में निकाय चुनाव के टिकट वितरण सरगर्मियों के बीच  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पीसीसी सदस्य अलका पाल ने उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा से नई दिल्ली में मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रस्तावित निकाय चुनाव और और संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने बताया कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारी एवं 11 नगर निगम सहित पालिकाओ एवं नगर पंचायत में कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन और संचालन संबंधित विषयों पर यह चर्चा की गई। उन्हें बताया कि कांग्रेस हाईकमान शीघ्र ही 13 जनपदों के प्रभारीयो की रिपोर्ट्स के बाद टिकट वितरण के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अलका पाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, अमेठी सांसद के.एल. शर्मा, लुधियाना सांसद एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रभारी एआईसीसी के वरिष्ठ नेता जे.पी.अग्रवाल, एवं उत्तराखंड के पूर्व प्रभारी देवेंद्र यादव  सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस संगठन एवं पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

You may have missed