जसपुर। 19 दिसंबर 2024 वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार नशा दो युवकों को पकड़ कर उनके कब्जे से 14.80 ग्राम स्मैक बरामद कर। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ! बता दे की कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्त। अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन अनुसार पुलिस टीम ने ठाकुरद्वारा रोड स्थित मन्नू रेस्टोरेंट के निकट वाहन चेकिंग के दौरान ठाकुरद्वारा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 38एन/4836 पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए जिनको रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड कर भागने का प्रयास करने लगे तो उनकी वाइक फिसल गई और वह गिर गए पुलिस टीम को पास आते देख वह बाइक को छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस ने दोनों युवकों को स्मैक के साथ पकड़ लिया। नशा तस्कर इरशाद उर्फ पिंटू पुत्र शाहिद हुसैन निवासी चांद मस्जिद से 7.50 ग्राम एवं अरमान खघन पुत्र नासिर अली निवासी धर्म कांटा उनके कब्जे से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद की । पुलिस ने धारा 8/21/60 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है और दोनों अभियुक्त का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में कोतवाल जगदीश ढकरियाल, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई संजय सिंह, एसआई सुशील कुमार, कांस्टेबिल अरुण कुमार, यतेन्द्र रावत, अनुज कुमार, राजकुमार दीक्षित मौजूद थे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां