काशीपुर/गदरपुर।19नवम्बर 2024 पुलिस ने गदरपुर में चल रही अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से भारी मात्रा में अवैध तमंचे, बंदूक व जिंदा कारतूस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकंता मिश्रा ने बताया कि गदरपुर थाना पुलिस ने ग्राम कुलवन्त नगर नहाल बैराज के पास खेत के किनारे खजूर के पेड के नीचे अवैध असलाह बना रहे

गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा निवासी दर्शन सिह पुत्र इन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर मौके से 04 अदद तंमचे 315 बोर, 03 अदद तंमचे 12 बोर, 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर, 01 अदद पोनी देशी बंदूक 12 बोर, 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोका कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त दर्शन सिह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिस पर पूर्व में 13 मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वह पहले भी अवैध अस्लाह बनाने के सबन्ध मे जेल जा चुका है तथा वह अवैध हथियारों को 7 हजार रुपये प्रति तमन्चा के हिसाब से रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों मे बेचता है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिह चैहान, एसआई मुकेश मिश्रा, कां. ललिता प्रासाद, कां. मोहन बोरा, रिक्रूट कां. सूरज अधिकारी, जयप्रकाश व होमगार्ड दीपक शर्मा रहे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां