October 23, 2026

मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन ,वीरों का वंदन, अभियान के तहत गांव गांव जाकर किया पौधा रोपण

जसपुर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रशासन के द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “मेरी माटी मेरा देश” अभिमान कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में किए जा रहे हैं l आज ग्राम सभा जगतपुर पट्टी में “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, अभियान के तहत पंचायत राष्ट्रीय कार्यक्रम द्वारा आज ब्लॉक जसपुर के ग्राम जगतपुर पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मान्य खंड विकास अधिकारी राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, ग्राम प्रधान श्रीमती किरण दीप कौर, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, प्रमुख अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं द्वारा पंचप्रण प्रतिज्ञा, वसुंधरा वंदन, अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों को नमन, स्मारक, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय गान गाना, माटी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपूर्ण हुआ l

कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान के द्वारा स्मारक का लोकार्पण किया गया उसके उपरांत ब्लॉक खंड विकास अधिकारी ने सभी के हाथों में मिट्टी रखवा कर शपथ दिलवाई एवं शपथ के बारे में विस्तार से समझाया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदो, वीरांगनाओं को याद करके सम्मान किया इसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया और 75 पौधों का रोपण स्कूल के प्रांगण एवं चार दिवारी के चारों तरफ किया गया इस कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी गण एवं अध्यापक गण रामप्रसाद, सदाकत हुसैन, तीरथ देव सिंह, निरंजन सिंह, गुरबचन सिंह, रामकुमार यादव, करमजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, श्रीमती कुलवंत कौर, श्रीमती नेहा यादव, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह संधू, सतनाम सिंह, अनूप सिंह, दिलबाग सिंह आदि उपस्थित रहें।

You may have missed