October 23, 2026

बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म जैसे अपराध को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर। 28 सितंबर 2024 जिला बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं और छात्रों को कानूनी तथा सामाजिक जानकारी दी। बतादे कि जिला बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड हैल्प लाइन के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज प्रतापपुर  में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सामाजिक तथा कानूनी जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्हें किस प्रकार से अपनी सुरक्षा करनी है। इस दौरान सीडब्ल्यूसी की सदस्य श्रीमती हरनीत कौर द्वारा छात्र-छात्राओं को पाॅकसो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुएं  बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को बहुत ही सोच समझ कर कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि अगर छात्राओं को लगे कि उन्हें किसी से खतरा है तो वह अपनी सुरक्षा के लिए और अपने बचाव के लिए अपनी खुद की आंखें खुली रखनी पड़ेगी और हर कदम को सोच समझकर चलना होगा क्योंकि माता-पिता अपनी बच्चियों को स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजते है यह बच्चों को सोचना होगा कि वह अपने माता-पिता के विश्वास को किस तरह से कायम रख सकते हैं। उन्होंने खास तौर पर छात्राओं को ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं जो की गंभीरता का विषय है उन्होंने कहा कि आपको ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के साथ नहीं जाना है जो आपके साथ कोई गंभीर घटना घटित कर दे अनजान व्यक्ति के साथ कभी भी जाना नहीं चाहिए। तो वहीं चाइल्ड लाइन समन्वयक चांदनी रावत ने 1098 के बारे मे बालकों को जागरूक किया। काउंसलर सुनील कुमार ने बालकों की काउंसलिंग की।कार्यक्रम मे लगभग 280 छात्र-छात्राओं तथा प्रधानाध्यापक एवं कॉलेज प्रशासन मौजूद रहा।

You may have missed