काशीपुर। कुण्डा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री से लोहे के सरिये व छल्ले चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया है। थाना कुण्डा पुलिस द्वारा चौकी शिवराजपुर पट्टी स्थित अनुल राही डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डाh से सलमान पुत्र मोहम्मद फरजान, नाजिम पुत्र शरीफ, शहजाद पुत्र मोहम्मद फरजान निवासीगण वार्ड नं. 20 चांद मस्जिद थाना जसपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 प्लास्टिक के कट्टों में 230 लोहे के छल्ले व 60 लोहे के सरिया के छोटे टुकड़े चोरी के बरामद किये गये। इस सम्बन्ध में थाना कुण्डा में धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश देव व नवीन जोशी तथा कां. भोलानाथ व हेमंत कुमार थे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में रचा इतिहास: दीपक बाली
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन