October 23, 2026

काशीपुर:प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने नगर क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज

रिपोर्ट–इकरार हुसैन

काशीपुर 2 मई 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि नगर क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर भाजपा सरकार तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कितना फर्क है जगजाहिर हो गया है। पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा की प्रदेश में मानसून अपने चरम पर आने वाला है परंतु नगर निगम क्षेत्र में तमाम जगह ऐसे हे जहा जल भराव की स्थिति विक्राल उत्पन्न हो जाती है जिसके लिए अभी तक कोई भी कार्य युद्ध स्तर पर नहीं किया जा रहा है।लगता हैं इस बार भी व्यापारी वर्ग व क्षेत्र के नागरिको को बरसाती मौसम के जल भराव की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन पूर्व के दिनों में हुई भीषण वर्षा से सबक नहीं ले पाई है जिसके कारण व्यापारी वर्ग को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। यदि इस बार भी भीषण वर्षा हुई तो जिसका जिम्मेदार कौन होगा!एवं शहरी व ग्रामीण सड़क क्षेत्रो की सड़के खस्ताहाल अवस्था में पड़ी है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसके चलते लोग दूषित वातावरण में रहने पर मजबूर है, भाजपा की सरकार में आज ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लगातार बिजली के बढ़ते दामों पर प्रदेश का हर एक नागरिक परेशान एवं हताश है परंतु  भाजपा के नुमाईदें  प्रधानमंत्री के नाम का मात्र गुणगान ही कर रहे हैं और इनके कार्य धरातल पर फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा मात्र कोरी बयानबाजी करती आई है। यदि क्षेत्र की जनता अब भी इनसे सबक नहीं लेती है तो भविष्य काशीपुर का खस्ताहाल सड़कों में तब्दील हो जाएगा! पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही हुआ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास जो अभी तक जगजाहिर है।

You may have missed