November 5, 2026

काशीपुर में शहीद सैनिक रमेश सिंह रावत को महापौर दीपक बाली ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, एकता कॉलोनी निवासी  11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार श्री रमेश सिंह रावत जी के आकस्मिक निधन पर महापौर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश के एक महान सपूत सैनिक का हमारे बीच से चले जानाअत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। महापौर ने दिवंगत सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान से पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि देश की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित रहे श्री रमेश सिंह रावत जी का निधन उनके परिवार, क्षेत्र एवं समस्त प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। महापौर ने श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत सैनिक को पुष्प  चक्र अर्पित कर सलामी दी।