काशीपुर। कोतवाली आईटीआई और SOG पुलिस को मिली बड़ी सफलता चैती ग्राउंड के पास से साढ़े आठ किलो गांजे की खेप के साथ दो नशा तस्कर दबोचे, बाइक सीज। नशा मुक्त अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही: अवैध गांजे का परिवहन करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश अनुसार चलाएं जा रहे अभियानों के तहत कल दिनांक 04.11.2026 को थाना आई.टी.आई. व SOG काशीपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्तगण आशीष कुमार आर्या पुत्र जुगल किशोर आर्या उम्र- 28 वर्ष निवासी – कैनाल कॉलोनी, कोसी रोड, थाना रामनगर जिला नैनीताल व रजत सागर पुत्र राजेन्द्र सागर उम्र- 19 वर्ष निवासी भगवानदास आटा चक्की के पास नई बस्ती, गुलरघट्टी, भावानीगंज थाना रामनगर जिला – नैनीताल के कब्जे से गड्डेश्वर मंदिर चैती ग्राउंड काशीपुर के पास से मोटरसाइकिल में 8.510 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से अवैध गांजा बरादमगी के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मु0 FIR NO. – 449/2026 धारा – 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय में पेश किया। नशे व नशा तस्करी करने वालों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी गिरफ्तार करने वाली गिरफ्तार टीम में उनिरीक्षक बसंत पंत सिराज हुसैन विनयकुमार SOG हरीश गोश्वामी SOG काशीपुर


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
आईटीआई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर में शहीद सैनिक रमेश सिंह रावत को महापौर दीपक बाली ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रयासों से धूमधाम से मनाया गया छठा दीपोत्सव :महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ