काशीपुर। पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कुंडा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की शाम उपनिरीक्षक सौरभ भारती पुलिस टीम के साथ चौकी शिवराजपुर पट्टी क्षेत्र के ग्राम हल्दूआ साहू में वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान हल्दूआ साहू से भट्ठे की ओर जाने वाले रास्ते पर भट्ठे से करीब 200 मीटर पहले दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र श्यामलाल, निवासी मोहल्ला दिला सिंह, कोतवाली जसपुर, उम्र 27 वर्ष तथा मनीष पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांगुवाला, कोतवाली जसपुर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 277/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ भारती, प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
स्वच्छता की लड़ाई केवल सफाई कर्मचारियों या चुनिंदा संस्थाओं के दम पर नहीं जीती जा सकती :उर्वशी दत्त बाली
द्रोणा सागर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश, हजारों दीपों से जगमगाया काशीपुर
फसियापुर में हुआ ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन, स्वच्छ काशीपुर का दिया संदेश