काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। महापौर श्री बाली ने कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़ीनेगी की जनता माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी , मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , मनोज बाठला , मनीष चावला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में रचा इतिहास: दीपक बाली
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन