काशीपुर, 16 मार्च 2026 भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर युवा नेता आसिफ चौधरी का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय आसिफ चौधरी की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। आसिफ चौधरी को क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी मजबूत पकड़ रखने वाला युवा नेता माना जाता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उनके सक्रिय होने से पार्टी को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है। इस मौके पर आसिफ चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ तथा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर असलम सैफी, मोहम्मद यासीन, मासूम चौधरी, जावेद प्रधान, गुलशन अली, युसूफ अली, फरहान चौधरी, अरमान चौधरी, रिजवान चौधरी, फारूक चौधरी, बलियत हुसैन, रिफाकत चौधरी, इसरार हुसैन, रेहान चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर में अग्निकांड से दो दुकानों में भारी नुकसान, मेयर दीपक बाली ने अपनी ओर से की 50 हजार मदद की घोषणा
अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दे सरकार : अलका पाल
उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल माफिया सक्रिय न हो : अलका पाल