काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने नवरात्र एवं ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी समय नवरात्र एवं ईद का है। ऐसे में जरूरी है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई अभियान चला कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया है कि उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से वार्ता कर नवरात्र एवं ईद के अवसर पर मंदिरों और मस्जिदों के आसपास तली साफ़ अभियान चला कर स्वच्छता का मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग, जल निगम एवं नगर निगम प्रशासन को बिजली, जल आपूर्ति के साथ-साथ पुलिस विभाग को भी असामाजिक तत्वों पर भी निगाह रखनी होगी। क्योंकि नवरात्रि और ईद का पर्व आसपास है, ऐसे में जरूरी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए कमर कसे। जिससे कोई भी असामाजिक तत्व सर ना उठा सके। मंदिरों और मस्जिदों के आस पास विशेष सुरक्षा एवं सफाई को दुरुस्त किया जाए।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां