काशीपुर।5 जनवरी 2025 निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर और जनसभाओं के माध्यम से जनता से छत के पंख पर मोहर लगाकर विजय करने की गुहार लगा रहे हैं। बता दे की नगर निगम के वार्ड नंबर 5 कचनाल गोसाई से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी नवीन कंबोज का चुनाव प्रचार तेज हो गया है निर्दलीय पार्षद नवीन कंबोज अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनता से चुनाव निशान छत के पंखे पर मोहर लगाकर उन्हें विजय दिलाने की अपील कर रहे हैं।चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी नवीन कंबोज ने कहा कि वह चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव वह अपने लिए नहीं बल्कि जनता के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क टूटी हुई है तथा बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं बहुत ऐसे गरीब परिवार हैं जो गरीबों के चलते अपने मकान नहीं बनवा सके हैं उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रहेगा कि वह जीतने के बाद गरीबों की और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निदान कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत पक्की है आगे उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह पंखे के सामने मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं वह जीतने के बाद जनता से किए वादे समय पर पूरे करेंगे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां