October 23, 2026

मोदी 3 बजट फिर से आंकड़ों की जादूगरी : अलका पाल

रिपोर्ट- इकरार हुसैन

काशीपुर :2 फरवरी 2025 वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मोदी 3 सरकार के प्रस्तुत बजट को एक बार फिर फेल बताते हुए कहा कि मध्यम वर्ग को प्रस्तुत बजट में इनकम टैक्स में 12 लाख तक की छूट दी गई है, क्या सरकार बताएगी कि मध्यम वर्ग की कमाई 12 लाख तक कैसे होगी? दिल्ली विधानसभा चुनाव में AICC कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर रही अलका पाल ने कहा कि सरकार ने इनकम बढ़ाने के साधनों पर ध्यान न देकर एक बार फिर मध्यम वर्ग के लोगों की जेब से पैसा निकालने की साजिश रची है, प्रस्तुत बजट में पिछडे वर्ग की पूर्णता ऊपेक्षा सरकार की ओबीसी विरोधी सोच को दर्शाती है, बेहतर होता है कि सरकार पहले आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराने की बात करती, फिर इनकम टैक्स की सीमा में छूट देने का प्रावधान करती। प्रस्तुत बजट भाजपा शासित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का एक नमूना है। महिला कल्याण और बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं रखा। प्रस्तुत बजट केवल आंकड़ों का एक मकड़ जाल है जिसमें मध्यम वर्ग को फसाने की कोशिश की गई है।

You may have missed