October 23, 2026

कांग्रेस महिला नेत्रियों ने वैशाली कॉलोनी में जाकर डोर टू डोर किया जनसंपर्क

रिपोर्ट- इकरार हुसैन

काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट के चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला कांग्रेस नेत्रियों ने वैशाली कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र में डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क कर काशीपुर के अभूतपूर्व विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का अनुरोध किया। उन्होंने मतदाताओं को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराने के साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया। काशीपुर में कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों और भाजपा राज में इन विकास कार्यों के अवरुद्ध हो जाने पर प्रकाश डाला। प्रचार कर रही महिला कांग्रेसियों‌ की बातों से प्रभावित मतदाताओं ने उन्हें कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को आश्वस्त किया।‌ जनसंपर्क के दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल की पत्नी मीनू सहगल, अलका पाल, मुक्ता सिंह, इंदु मान, अजीता शर्मा, शमा कुरैशी, वंदना, आशा श्रीवास्तव, शिल्पी अग्रवाल, सोनिया कपूर, गीता टंडन, दिव्या मेहरोत्रा अनमोल, संगीता गुप्ता, रीना अग्रवाल, शालिनी व रेनू अग्रवाल तमाम कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित रहीं।

You may have missed