काशीपुर। 30 दिसंबर 2024 कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने मां मनसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आज के चुनाव प्रसार संबंधी अपने समस्त कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं। यहां तक कि रिक्शा इत्यादि पर कोई प्रचार नहीं होगा और न ही कार्यालय में चुनावी गतिविधियां संचालित होंगी। मीडिया से मुखातिब होते हुए संदीप सहगल ने कहा कि विकास के निधन से स्तब्ध हूं और इस दुःख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं व्यथित हूं। आपको विदित है कि मैं मनसा देवी माता का भक्त हूं। पिछले 30-35 साल से लगातार मां मनसा देवी के मंदिर जा रहा हूं।विकास से मेरे संबंध छोटे भाई की तरह हैं। वह कहता था कि भैया आप जिस दिन चुनाव मैदान में उतरेंगे, देखिएगा कि मैं किस तरह से आपका साथ दूंगा। कल जब मुझे उसकी मृत्यु का समाचार मिला, तो मैं यह नहीं समझ पाया कि किस तरीके से मैं अपने शब्दों को व्यक्त करूं। संदीप सहगल ने कहा कि मैं मां मनसा देवी जी की कृपा से चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन इसका किसी भी तरीके से कोई राजनीतिकरण नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने विकास शर्मा खुट्टू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। कहा कि मैं और मेरा परिवार विकास के परिवार के साथ सदैव साथ खड़ा रहेगा उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए आज के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां