काशीपुर।भाजपा नेता दीपक बाली ने मंगल भूमि टाइम्स के संपादक जसपाल सिंह चड्ढा के बड़े पुत्र गुरप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ सोनू चड्ढा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को यह असहनीय कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री बाली ने कहां है कि गुरप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ सोनू चड्ढा ने अपनी शानदार व्यवहार कुशलता से कारोबारी एवं सामाजिक क्षेत्र में लोगों के दिलों में जो जगह बनाई थी वह अकथनीय है। उनके अचानक हमारे बीच से चले जाना बेहद दुखदाई है और हर कोई इस दुखद खबर से दंग रह गया है। सोनू चड्ढा कल ही मेरे कार्यालय में आए थे और जिस शालीनता और प्यार से वे मेरे से काफी देर तक बात करते रहे उसे देखकर लग ही नहीं रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे ।उनकाअब हमारे बीच ना होना एक अत्यंत दुखदाई और अपूर्णीय क्षति है। प्रभु इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां