काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में गैबिया नाले से परेशान लोगों की समस्या का समाधान शुरू हो गया है । मौके पर पोकलेन नाले की सफाई कर रही है । भाजपा नेता दीपक बाली ने मौके पर पहुंचकर सफाई के काम को देखा और लोगो से उनकी समस्याएं सुनी।विदित हो वार्ड नंबर 35 में स्टेडियम के पीछे स्थित आर के पुरम कॉलोनी के अनेक महिला और पुरुष 15 मई को भाजपा नेता दीपक बाली से मिले थे जिन्होंने गैंबिया नाले से होने वाली जलभराव की समस्या से उन्हें अवगत कराया था । समस्या की गंभीरता को देखते हुए श्री बाली ने पीडितों के साथ उपजिलाधिकारी के पास पहुंच कर उन्हें समस्या से अवगत कराया और समस्या के समाधान करने की बात कही। श्री बाली ने इस संबंध में नगर आयुक्त विवेक राय से भी बात की। दोनों ही अधिकारियों ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए मौके का निरीक्षण करने की बात कही थी । निरीक्षण के बाद गैंबिया नाले की सफाई का काम शुरु हो गया है।भाजपा नेता दीपक बाली आज मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य को देखा ,साथ ही मौके पर मौजूद स्त्री पुरुषों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। श्री बाली ने पीडितों को आश्वासन दिया कि इस बार बरसात में उन्हे जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा और लोगों को जल भराव के कारण बरसात के दिनों में अपने घरों की छत पर बैठकर रातें नहीं गुजारनी पड़ेगी और समस्या का समाधान होने तक कार्य जारी रहेगा।श्री बाली ने सफाई का काम शुरु कराने पर उपजिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को भी धन्यवाद दिया है।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां