काशीपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आहवान पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे देश में आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में जागरुकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कमर कस चुकी है। मणिपुर की घटना हो, उत्तराखंड की बहन अंकिता भंडारी केस हो या फिर जंतर मंतर पर बैठने वाली महिला पहलवान के शोषण की बात हो, भाजपा सरकार की हर मामले में खामोशी चोर की दाढ़ी में तिनका बताती है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं के अंदर स्वाभिमान की भावना पैदा की जा रही है। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पूजा सिंह, उमा वात्सल्य, अजीता शर्मा, कुमकुम सक्सेना, शमा कुरैशी, रंजना गुप्ता, सुजाता शर्मा, बंदना डोभाल, आशा शर्मा, राजबत्रा आदि ने अपने विचारों को रखा। सम्मेलन की बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।



सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
शानदार भजन संध्या के बाद श्याम रसोई में महापौर दीपक बाली ने खुद परोसा खाटू श्याम भक्तों को प्रसाद
महापौर दीपक बाली ने फिर किया 6 सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार के खिलाफ उठाई आवाज