काशीपुर : 5 सितंबर 2026 महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि दलित वर्ग के अपमान से जुड़े इस संवेदनशील मामले में भाजपा का संवेदनहीनता पूर्ण रवैया चिंता का विषय है। समाज में समानता की बात करने वाली भाजपा शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कोई भी कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। अलका पाल ने कहा कि आखिर भाजपा बताएं कि दलित समाज के प्रति इतना भेदभाव क्यों ? देश अब मनुवादी विचारधारा से नहीं चलेगा, भारत के संविधान से चलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा नेताओं के द्वारा मंच स्थल का शुद्धिकरण करना, पूरे दलित समाज का अपमान है । भाजपा की सोच मनुवादी और सामंतवाद वाली है, देश इसको स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 7 सितंबर को बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव में बड़ी संख्या में भागीदारी करें।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां