October 4, 2026

उत्तराखंड पंजाबी महासभा के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनने पर हरीश जल्होत्रा का काशीपुर में भव्य स्वागत

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर, 28 जून 2026 उत्तराखंड पंजाबी महासभा के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर रुद्रपुर निवासी एवं समाजसेवी हरीश जल्होत्रा के काशीपुर आगमन पर शहर के रामनगर रोड स्थित द नेस्ट में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हरीश जल्होत्रा लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज हित के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गुरमीत सिंह

इस अवसर पर उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर , प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला, कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष हेमंत नरूला तथा जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का भी स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गुरमीत सिंह सहित गुलशन अरोरा, दलजीत सिंह, बलजिन्दर सिंह, रतन सिंह, सुरेश जी, अरविंद बंटी, पवन टिन्नी, अनिल गुप्ता, सतीश यादव एवं नीरज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया